फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सोरेन सरकार बड़ा फैसला, सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने का आदेश

Wed, 15 Jun 2022 09:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जरूरतमंदों को जोड़ने के लिए एक माह के विशेष अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने गुमला से की थी।
विज्ञापन
हेमंत सोरेन, Hemant Soren - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि अधिकारी राज्य के सभी जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ें। बुधवार को इससे जुड़ आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री सोरेन ने एक ट्वीट में कहा कि राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त कृपया सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाए।

विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जरूरतमंदों को जोड़ने के लिए एक माह के विशेष अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री ने गुमला से की थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि धनबाद तोपचांची प्रखंड के चिरुडीह गांव की सुनीता देवी के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है लेकिन आज तक वह पेंशन से वंचित हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को मामले की जांच करके सुनीता को मदद पहुंचाते हुए जानकारी देने का आदेश दिया। साथ ही सभी उपायुक्तों को उक्त निर्देश दोबारा दिए।
विज्ञापन


विमान ईंधन पर वैट घटाया
झारखंड सरकार ने राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए विमान ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बीस प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सरकार ने झारखण्ड मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2005 की अनुसूची-2 भाग-ई के क्रमांक एक को संशोधित कर विमान ईंधान पर कर की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें