सार
तलाशी अभियान के दौरान स्वचालित हथियारों के साथ पांच नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए। इसके अलावा दो एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, दो अन्य राइफलें, सैकड़ों गोला-बारूद और रोजाना का अन्य सामान बरामद किया गया।
झारखंड के चतरा में सुरक्षा बलों ने माओवादी समूह के आंदोलन की खुफिया जानकारी के आधार पर एक योजनाबद्ध अभियान शुरू किया। अभियान सोमवार को 203 कोबरा, 134 बटालियन सीआरपीएफ और चतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया था। इस अभियान के तहत मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए थं। उनमें से दो टॉप कमांडर बी थे जिनके ऊपर 25-25 लाख का इनाम घोषित था।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड में तैनात सुरक्षा बलों ने एक नक्सली नंद किशोर यादव को गिरफ्तार भी किया है। ये वही नक्सली है जो दो दिन पहले पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा था। नंद किशोर मुठभेड़ के दौरान गोली लगने की वजह से घायल हो गया था। उसके कब्जे से सुरक्षा बलों ने 15 राउंड के साथ इंसास राइफल भी बरामद किया गया।
सीआरपीएफ की टीम ने बताया कि सर्च टीम जैसे ही जंगल पहुंची तो माओवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षा बल के जवानों ने साहस और बहादुरी के साथ जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली भागने में सफल भी रहे। मुठभेड़ के बाद इलाके में घेराबंदी करने के साथ तलाशी अभियान भी चलाया गया था। तलाशी अभियान के दौरान स्वचालित हथियारों के साथ पांच नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए। इसके अलावा दो एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, दो अन्य राइफलें, सैकड़ों गोला-बारूद और रोजाना का अन्य सामान बरामद किया गया।