फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, दो दिन पहले भागा हुआ घायल नक्सली हुआ गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 12:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तलाशी अभियान के दौरान स्वचालित हथियारों के साथ पांच नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए। इसके अलावा दो एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, दो अन्य राइफलें, सैकड़ों गोला-बारूद और रोजाना का अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
नक्सली - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चतरा में सुरक्षा बलों ने माओवादी समूह के आंदोलन की खुफिया जानकारी के आधार पर एक योजनाबद्ध अभियान शुरू किया। अभियान सोमवार को  203 कोबरा, 134 बटालियन सीआरपीएफ और चतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया था। इस अभियान के तहत मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए थं। उनमें से दो टॉप कमांडर बी थे जिनके ऊपर 25-25 लाख का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, झारखंड में तैनात सुरक्षा बलों ने एक नक्सली नंद किशोर यादव को गिरफ्तार भी किया है। ये वही नक्सली है जो दो दिन पहले पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा था। नंद किशोर मुठभेड़ के दौरान गोली लगने की वजह से घायल हो गया था। उसके कब्जे से सुरक्षा बलों ने 15 राउंड के साथ इंसास राइफल भी बरामद किया गया। 

सीआरपीएफ की टीम ने बताया कि सर्च टीम जैसे ही जंगल पहुंची तो माओवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षा बल के जवानों ने साहस और बहादुरी के साथ जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली भागने में सफल भी रहे। मुठभेड़ के बाद इलाके में घेराबंदी करने के साथ तलाशी अभियान भी चलाया गया था। तलाशी अभियान के दौरान स्वचालित हथियारों के साथ पांच नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए। इसके अलावा दो एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, दो अन्य राइफलें, सैकड़ों गोला-बारूद और रोजाना का अन्य सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें