फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: रांची के बेड़ो में सड़क हादसा, हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 24 Jan 2022 02:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

हादसे में स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जमेरूद्दीन अंसारी के रूप में की गई है। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में रविवार को एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवा ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा बेडो थाना क्षेत्र में रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर केशा मोड़ के पास हुआ।

विज्ञापन


हादसे में स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जमेरूद्दीन अंसारी के रूप में की गई है। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी। घटना के बाद काफी देर तक बुजुर्ग का शव सड़क के बीचोबीच पड़ा रहा।
 

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार बुजुर्ग बेड़ो थाना के करांजी जरा टोली निवासी थे। वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाइवा ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें