फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में इस साल 397 माओवादियों को किया गया गिरफ्तार, 26 ने किया आत्मसमर्पण; पुलिस को मिली सफलता

Fri, 29 Dec 2023 11:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पिछले 12 महीनों में पुलिस ने 152 हथियार,10350 गोला बारूद और 24 देशी बम भी जब्त किए। इनमें से 27 हथियार पुलिस के थे जो माओवादियों ने लूटे थे।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस ने इस साल 397 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान नौ माओवादी मारे गए और 26 ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि जो माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें एक विशेष क्षेत्र समिति सदस्य, एक क्षेत्रीय समिति सदस्य, पांच क्षेत्रीय कमांडर, 11 उपक्षेत्रीय कमांडर शामिल हैं। इन सभी पर 1.01 करोड़ रुपये का इनाम था। 
विज्ञापन


पुलिस ने जारी किए आंकड़े
बताया गया कि पिछले 12 महीनों में पुलिस ने 152 हथियार,10350 गोला बारूद और 24 देशी बम भी जब्त किए। इनमें से 27 हथियार पुलिस के थे जो माओवादियों ने लूटे थे। इसके साथ संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में 248 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 129 हथियार और 1677 कारतूस जब्त किए गए। राज्य के पुलिस मुख्यालय ने हेमंत सोरेन सरकार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर यह आंकड़ा जारी किया। 

पुलिस ने बताया कि पिछले चार सालों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई), तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) जैसे प्रतिबंधित संगठनों के सदस्यों समेत 1,617 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह पहली जनवरी, 2020 से कुल 74 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया, जबकि 158 पुलिस हथियारों समेत 792 हथियार तथा 1882 देशी बम बरामद किए गए।
विज्ञापन


मुठभेड़ में मारे गए थे नक्सली
बयान के मुताबिक, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ों में 40 नक्सली मारे गए। इस दौरान लेवी के रूप में वसूले गये 160.81 लाख रुपये भी माओवादियों से जब्त किए गए। इस साल पहली जनवरी से अब तक साइबर अपराधों के सिलसिले में 1,172 प्राथमिकियां दर्ज की गईं और ऐसे अपराधों को लेकर 834 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस अभियान के दौरान 1417 मोबाइल फोन, 2,328 सिमकार्ड, 470 एटीएम कार्ड, 128 पासबुक, 23 लैपटॉप, 37 चेक बुक, 54.31 लाख रुपये नकद और 3300 ताईवानी डॉलर भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें