फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : रामगढ़ जिले में पुलिस ने ट्रक से 40 लाख रुपये का गांजा किया जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Tue, 21 Dec 2021 04:11 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रामगढ़ (झारखंड)

सार

झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने 390 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया। घटना रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना एनएच-33 पर हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार को एक वाहन जांच अभियान के दौरान 390 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया गया और दो संदिग्ध मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


घटना जिले के कुजू थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पटना एनएच-33 पर हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब्त गांजे की कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।

रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम ने आंध्र प्रदेश पंजीकरण संख्या वाले एक ट्रक को रोका, उसमें से नशीला पदार्थ बरामद किया। वाहन में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक आंध्र प्रदेश से पटना जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें