फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : पलामू में ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने सात अपहर्ताओं को किया गिरफ्तार, अपहृत व्यक्ति को छुड़ाया

Mon, 19 Jul 2021 02:01 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मेदिनीनगर

सार

  • पलामू के छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें छत्तरपुर थानान्तर्गत देवगन के समीप गिरफ्तार किया गया है। जहां ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों को देख कर उन्हें अपने कब्जे में लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में रविवार को पुलिस ने बिहार के औरंगाबाद जिले से एक व्यक्ति का कथित तौर पर अपहरण करके यहां छत्तरपुर के जंगल पहुंचे सात कथित अपहरणकर्ताओं को ग्रामीणों के सहयोग से गिरफ्तार किया। फिर उनके कब्जे से अपहरण किए गए व्यक्ति को रिहा करा लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पलामू के छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि उन्हें छत्तरपुर थानान्तर्गत देवगन के समीप गिरफ्तार किया गया है। जहां ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों को देख कर उन्हें अपने कब्जे में लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में ज्ञात हुआ कि पलामू के सीमावर्ती बिहार के औरंगाबाद जिले के अम्बा थानान्तर्गत शिवपुर स्थित एक गैराज पर ट्रैक्टर की मरम्मत करा रहे 45 वर्षीय शैलेन्द्र चन्द्रवंशी का फिरौती के लिए बदमाशों ने अपहरण कर लिया और वह उसे छोङने के लिए उसके परिवार से सात लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अपहरण में पांच बिहार के और दो पलामू जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के अपराधियों का हाथ था जिन्हें गिरफ्तार करके पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है । उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से अपहृत शैलेन्द्र चन्द्रवंशी को मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि वह बिहार के सेमरी (औरंगाबाद) गांव के रहने वाले हैं ।

पुलिस ने गिरफ्तार अपहर्ताओं की पहचान विकास कुमार (25), प्रदीप कुमार मेहता (24), राजू कुमार (22), राज कुमार (22), रंजन कुमार यादव (24) दिलीप मिश्रा (26) और जितेन्द्र कुमार (27) के रूप में की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें