फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : जमशेदपुर से पुलिस ने तीन राज्यों के कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, चार साथी भी दबोचे 

Wed, 29 Dec 2021 05:14 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

जमशेदपुर शहर से पुलिस ने मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी सज्जाद अलीस टाडा और और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। टाडा ने कुछ समय पहले ही शहर के बड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला करवाया था।
 
विज्ञापन
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमशेदपुर शहर से पुलिस ने मंगलवार को एक कुख्यात अपराधी और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया। कुख्यात अपराधी सज्जाद अलीस टाडा (50) ने कुछ समय पहले ही शहर के बड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला करवाया था।

विज्ञापन


एसएसपी तमिल वेनन ने बताया कि सज्जाद पर झारखंड के अलावा ओडिशा और आंध्रप्रदेश राज्य में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से एक पिस्टल, 20 ग्राम विस्फोटक पदार्थ और दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। 

पुलिस के मुताबिक, 23 दिसंबर को लैंड डीलर गणेश सिंह पर बम फेंककर हत्या करने की कोशिश की गई, लेकिन वे हमले में बच गए। जांच के दौरान पता चला कि यह हमला व्यापार के विवाद में किया गया और इसके लिए कुछ लोगों को काम पर रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के हाथ होने की पुष्टि की है और अभी तक 5 लोगों को दबोच लिया है। फिलहाल, अन्य लोगों के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें