फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे ट्रक की सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराने पर एक व्यक्ति की मौत, 30 अन्य घायल

Sun, 24 Oct 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मेदिनीनगर (झारखंड)

सार

प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रक की रोड के पास खड़े पेड़ से हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत और 30 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल लोगों को तुमबगड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
accident- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में शुक्रवार को प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे एक ट्रक की रोड के किनारे खड़े पेड़ से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और 30 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से 10 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी कर्मपाल कुमार नाग ने बताया कि घटना सतबरवा थाना क्षेत्र के मरघटिया गांव के पास उस समय हुई जब कमारू निवासी मजदूर ट्रेन में सवार होने के लिए  डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां वे ईंट भट्ठों में काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मेदिनीनगर-रांची रोड के पास एक पेड़ से जा टकराया। घायल लोगों को तुमबगड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से 10 को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रेफर कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति की पहचान बीरेंद्र उरांव के रूप में हुई है, लेकिन उसने भी राज्य की राजधानी नाग के रास्ते में जाते हुए दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें