हजारीबाग में महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने के आरोप में एक 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।
झारखंड के हजारीबाग में एक गर्भवती महिला को ट्रैक्टर के पहियों से कथित तौर पर कुचलने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शख्स को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया। 15 सितंबर बरियाथ गांव में हुई घटना के बाद से अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज रतन छोटे ने कहा कि हमने 16 सितंबर को इचक थाना क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में आईपीएसी की धारा 302/24 के तहत हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के पुनाई गांव के 26 वर्षीय रोशन सिंह उर्फ रोशन कुमार देव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि रोशन फाइनेंस कंपनी के साथ थर्ड पार्टी वेंडर के रूप में जुड़ा हुआ था। रोशन एक टीम लीज का कर्मचारी है, जो कि महिंद्रा फाइनेंस की फर्म है। एसपी ने बताया कि प्राथमिकी में अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
मामले की जांच के लिए एसपी ने पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
इचक थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि रोशन उन चार लोगों में शामिल है, जिसका नाम मोनिका देवी की मौत के बाद प्राथमिकी में दर्ज किया गया था। मृतका के परिवार के सदस्य नारायण प्रसाद मेहता ने बताया कि रिकवरी एजेंट और महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के मैनेजर उस समय गुस्सा हो गए थे जब उनके पिता मिथिलेश मेहता ने उनकी पहचान के लिए सबूत मांगा था।