फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चिकित्सकों ने वापसी ली हड़ताल, बाल चिकित्सक से मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लिया फैसला

Fri, 22 Sep 2023 01:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

जमशेदपुर में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एमजीएमएमसीएच) के एक वरिष्ठ बाल चिकित्सक कमलेश उरांव से सोमवार रात को एक बच्चे की मौत होने के बाद उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर मारपीट की थी।
विज्ञापन
lady doctor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में चिकित्सकों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली। डॉक्टर्स ने काम का बहिष्कार करने के कुछ घंटों बाद ही हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने जमशेदपुर में एक बाल चिकित्सक से मारपीट के चार आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली।

विज्ञापन


जमशेदपुर में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एमजीएमएमसीएच) के एक वरिष्ठ बाल चिकित्सक कमलेश उरांव से सोमवार रात को एक बच्चे की मौत होने के बाद उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर मारपीट की थी।

पूर्वी सिंहभूम (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय चिकित्सा संघ की प्रदेश इकाई और झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ (जेएचएसए) ने शुक्रवार को सुबह छह बजे से काम का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। राज्य में सरकारी और निजी अस्पतालों के करीब 14,000 चिकित्सकों ने हड़ताल में भाग ले रहे थे। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।

क्या है मामला ?
सोमवार को रांची के रहने वाले 35 वर्षीय डॉ. कमलेश उरांव के साथ एक बच्ची के परिजनों ने मारपीट की थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। साकची थाने में दर्ज प्राथमिकी में, उरांव ने कहा, लड़की को 18 सितंबर को बेहोशी की हालत में आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ गई थी।

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का निधन
इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि माननीय झारखण्ड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कैलाश प्रसाद देव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें