फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : अपहरण के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने युवक को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया

Sat, 28 Aug 2021 03:13 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मेदनीनगर

सार

  • मुकेश साहू बुधवार की शाम अपने परिचित कुछ लोगों के साथ पलामू जिले का मुख्यालय मेदिनीनगर आया था, इस दौरान उसे बस स्टैंड से अगवा कर लिया गया था
विज्ञापन
अपहरण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को 12 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। झारखंड के पलामू जिले में कथित तौर पर फिरौती के लिए अगवा किए गए 21 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर छुड़ा लिया और तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रदेश के सिमडेगा जिले के निवासी मुकेश साहू बुधवार की शाम अपने परिचित कुछ लोगों के साथ पलामू जिले का मुख्यालय मेदिनीनगर आया था, इस दौरान उसे बस स्टैंड से अगवा कर लिया गया था।


पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मुकेश साहू गढ़वा जिले में एक आटा चक्की में काम करता था, जहां वह आरोपी व्यक्तियों के संपर्क में आया था।अपहरणकर्ताओं ने साहू के पिता को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी, जिसके बाद उन्होंने सिमडेगा पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन

एसपी सिन्हा ने कहा कि उन्हें इस संबंध में अपने सिमडेगा समकक्ष से एक संदेश मिला। जिसके बाद पलामू पुलिस ने फिरौती के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर को ट्रेस कर अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता लगाया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने छापेमारी कर साहू को छुड़ा लिया और तीन अपहरणकर्ताओं को रामगढ़ थाना क्षेत्र के दीनाबार मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें