फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः तीन पत्नियों के विवाद में पति की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा

Sun, 03 Apr 2022 11:57 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

पुलिस के मुताबिक, पहली पत्नी को लादू प्रताड़ित करता था, जिसका विरोध उसके मायके वाले करते थे। जिससे नाराज ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन पत्नियों के विवाद में पति की हत्या कर दी गई। जमशेदपुर के गुड़ाबांदा में हुई लादू हाईबुरू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक ये हत्या लादू की तीन पत्नियों के बीच हुए विवाद के चलते की गई थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक का कंकाल डुमरिया पुलिस थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में एक कुएं से बरामद किया गया। वह 16 मार्च को लापता हो गया था, लेकिन उसके परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम. तमिल वनन ने बताया कि एक अफवाह पर जांच शुरू की गई और यह पाया गया कि वह अपनी एक पत्नी के भाई से झगड़े के बाद लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि तीसरी शादी को लेकर उसका अपने साले से झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि शुरुआत में लादू का परिवार उसके बारे में बात करने से हिचकिचा रहा था लेकिन पुलिस ने उसकी मां नंदी को भरोसे में ले लिया और उनके बयान के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को उसके साले और तीन अन्य लोगों को पकड़ा गया, जिसके बाद घाटसिला उपमंडल के घोरबांदा पुलिस थाने के तहत आने वाले मडोतोलिया गांव में उसके घर से करीब 10 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित एक स्थान से हाईबुरु का कंकाल बरामद किया गया।

पुलिस ने लादू के सालों से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। लादू पर उसकी पहली पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया था। लादू ने तीन महिलाओं से शादी की थी, लेकिन दो से तो उसका व्यवहार ठीक था, लेकिन एक से नहीं बनती थी। इसी को लेकर तीसरी पत्नी के मायके में पंचायत बुलाई गई थी और लादू को पंचायत से ही मायकेवालों ने उठाकर ले गए और फिर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें