फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड:रांची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

Fri, 13 May 2022 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि सभी रांची के ही रहने वाले हैं। युवती के इकबालिया बयान पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि रातू थाना क्षेत्र में ट्रेनी डीएसपी अंकिता राय पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी इन्होंने एक गाड़ी देखी। पास जाकर देखा तो उसमें एक युवती और उसके आसपास पांच युवक पाए गए।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर सभी युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस पांचों को पकड़ने में कामयाब रही। इनके नाम सचिन पांडे,आकाश कुमार, हर्ष कुमार, मयंक कुमार और विशाल कुमार है। ये सभी रांची के ही रहने वाले हैं। युवती के इकबालिया बयान पर मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पाकुड़ में बिजली गिरने से दो की मौत, चार घायल
वहीं, पाकुड़ जिले में शुक्रवार को बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि गिना जिले में हिरणपुर ब्लॉक के सीतापहाड़ी गांव में दोपहर में हुई जब गांववाले शादी की एक रस्म के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान बिजली गिरने से 21 और 23 वर्ष की दो युवतियों की मौत हो गई। घायलों में तीन किशोरियां और 65 वर्ष की एक महिला है जिन्हें पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के उपाधीक्षक ए. कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चारों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें