फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 15 मामलों में वांछित माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, पुनर्वास के लिए मिलेंगे तीन लाख रुपये 

Tue, 21 Jun 2022 02:27 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के हजारीबाग में एक 28 वर्षीय माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक, माओवादी 15 मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में एक 28 वर्षीय माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक, माओवादी 15 मामलों में वांछित था। पुलिस ने बताया मंगलवार को भाकपा (माओवादी) का कमांडर अनिल भुइयां उर्फ अनिल रिखियासन ने अपने हथियारों और बड़ी मात्रा में कारतूस के साथ पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चोथे के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भुइयां भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू जोनल कमांडर दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश के दस्ते का एक प्रमुख सदस्य था। उसने लातेहार और हजारीबाग जिलों में कई अपराध किए थे। उन्होंने बताया कि उसे पुनर्वास के लिए तीन लाख रुपये दिए जाएंगे, जिसमें से 50 हजार रुपये का चेक उसे दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें