कांग्रेस के तीन विधायक 48 लाख नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में पकड़े गए थे। इसके बाद से ही कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा अलर्ट मोड में हैं। दोनों ही दल किसी भी तरह की टूट से बचने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहते हैं।
झारखंड में महागठबंधन की आज यानी शनिवार को अहम बैठक होनी है। बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने शनिवार सुबह 11 बजे जरूरी बैठक बुलाई है। इसके लिए झामुमो और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायकों को रांची से दूर नहीं जाने को कहा है। दरअसल, कांग्रेस के तीन विधायक 48 लाख नकदी के साथ पश्चिम बंगाल में पकड़े गए थे। इसके बाद से ही कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा अलर्ट मोड में हैं। दोनों ही दल किसी भी तरह की टूट से बचने के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला?
झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश रचने में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में पश्चिम बंगाल पुलिस ने 30 जुलाई को तीन विधायकों सहित कुल पांच लोगों को 49 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था।
सरकार को गिराने की साजिश का आरोप
पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा कांग्रेस के तीन विधायकों को उनके वाहन में नकदी के साथ पकड़े जाने के एक दिन बाद, बोरमो विधायक कुमार जयमंगल ने उनके खिलाफ झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का प्रयास करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। जयमंगल ने अपनी प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया था कि झामुमो, कांग्रेस और राजद की वर्तमान गठबंधन सरकार को गिराने के लिए उन्हें एक निश्चित मंत्री पद के साथ संतुष्टि की पेशकश की गई थी।