फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सात नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 09:33 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार
विज्ञापन
DIG Homkar Amol Venukant - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड के लातेहार में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सोमवार को चंदवा में 22 नवंबर को हुए नक्सली हमले में कथित रूप से शामिल सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन



डीआईजी अमोल होमकर वेणूकांत ने कहा कि 22 नवंबर को चंदवा में हुए हमले में ये सातों नक्सली शामिल थे। इस हमले में चार पुलिस कर्मी मारे गए थे। यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब शनिवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के तितिर महुआ जंगल से पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।

लातेहार के एसपी प्रशांत आनंद के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संगठन, तृतीया प्रस्थति समिति (टीपीसी) बालूमाथ और लवलोंग थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों से गुजर रहा है, जिसके बाद छापेमारी दल द्वारा इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें