फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमएम के रबिंद्रनाथ महतो होंगे झारखंड विधानसभा के स्पीकर

Tue, 07 Jan 2020 01:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
रबिंद्रनाथ महतो - फोटो : Twitter
विज्ञापन

सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ विधायक रबिंद्रनाथ महतो का विधानसभा अध्यक्ष बनना करीब-करीब तय है। दरअसल इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। महतो का जन्म 12 जनवरी, 1960 को हुआ था। उन्होंने पहला चुनाव 2005 में जीता था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव किया, जबकि जेएमएम विधायक नलिन सोरेन ने उसका अनुमोदन किया। अधिकारी ने बताया कि महतो ने छह सेट पर्चा दाखिल किया। मंगलवार को सदन में सबसे पहले स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। दरअसल इस पद पर पहले कांग्रेस अपना दावा जता रही थी। एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने स्पीकर के पद पर अपना दावा छोड़ दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें