फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडरमा में खनन के दौरान हादसा, दो की मौत

Thu, 27 Oct 2016 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
झारखंड के कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के थाम में गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक पत्थर खदान में खनन के दौरान हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। दोनों ही पोकलेन पर सवार थे और पत्थरों को उठाने के लिए जा रहे थे। पत्थर खदान तिलैया के अड़ी बंगला निवासी विष्णु खटोल का बताया जाता है। हादसे के बाद से खदान मालिक फरार है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान खदान के मुंशी सुरेंद्र यादव (ग्राम दुरोडीह, डोमचांच निवासी) और मशीन आपरेटर छोटू रविदास (खांडी निवासी) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह में ऑपरेटर पोकलेन मशीन लेकर खनन के लिए नीचे जा रहा था। पीछे से मुंशी पैदल आ रहा था । इसी दौरान बेंचिंग नहीं होने के कारण ऊपर की मिट्टी और पत्थर अचानक गिर गया और उसकी चपेट में दोनों आ गये।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें