फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: शादी के बाद जिंस पहनने से रोकता था पति, गुस्सैल पत्नी ने चाकू से किए सैकड़ों वार, इलाज के दौरान मौत

Mon, 18 Jul 2022 11:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामताड़ा

सार

झारखंड के जामताड़ा में एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने शादी के बाद जींस पहनने से रोकने पर उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में शादी के बाद जींस पहनने से रोके जाने पर एक महिला ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के जोरभिथा गांव की बताई जा रही है। पीड़िता की पहचान पुष्पा हेमब्रोम के रूप में हुई है, जो शनिवार की रात गोपालपुर गांव में जींस पहनकर मेला देखने गई थी। जब वह घर लौटी, तो जोड़े के बीच उसकी पोशाक को लेकर तीखी नोकझोंक हुई और उससे पूछा कि उसने शादी के बाद जींस क्यों पहनी। बहस के बाद गुस्से में आकर पुष्पा ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के परिजन उसे फौरन धनबाद पीएमसीएच ले गए लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
मृतक के पिता कर्णेश्वर टुडू ने बताया कि जींस पहनने को लेकर उनके बेटे और बहू के बीच विवाद हो गया था। पत्नी ने लड़ाई के दौरान अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस बीच, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के हथियार की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें