फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लालू यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

Fri, 22 Nov 2019 09:24 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

झारखंड उच्च न्यायालय में शुक्रवार को चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार गबन मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इस संबंध में सीबीआई ने अपना जवाब अदालत में दायर कर जमानत का कड़ा विरोध किया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने लालू प्रसाद की जमानत का विरोध करते हुए कहा है कि इस मामले में लालू ने मात्र 22 माह ही जेल में गुजारे हैं। ऐसे में सजा की आधी अवधि भी पूरी नहीं हुई है। जबकि उच्चतम न्यायालय भी इस मामले में उनकी याचिका खारिज कर चुका है।

एजेंसी का कहना है कि जहां तक उनके स्वास्थ्य की बात है, रिम्स के चिकित्सक लगातार उसपर नजर रख रहे हैं। 15 बीमारियां होने के बावजूद फिलहाल उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। इसलिए उन्हें जमानत ना दी जाए। 
विज्ञापन


लालू की तरफ से बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत की गुहार लगाई गई है। आठ नवंबर को इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने के लिए सीबीआई द्वारा समय मांगे जाने पर मामले की सुनवाई 22 नवंबर के लिए स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें