फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पूर्व CM शिबू सोरेन की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, आय से अधिक संपत्ति मामले में अदालत पर नजरें

Tue, 20 Feb 2024 06:03 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की शिकायत के बाद लोकपाल ने सीबीआई को सोरेन के खिलाफ यह पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे कि क्या मामले को आगे बढाने के लिए प्रथमदृष्टया कोई मामला बनता है या नहीं।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रमुख शिबू सोरेन की आय से अधिक संपत्ति मामले में एकल पीठ के निर्णय के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई 20 फरवरी के लिए स्थगित कर दी। आय से अधिक संपति का मामला लोकपाल के समक्ष लंबित है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की शिकायत के बाद लोकपाल ने सीबीआई को सोरेन के खिलाफ यह पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे कि क्या मामले को आगे बढाने के लिए प्रथमदृष्टया कोई मामला बनता है या नहीं। न्यायमूर्ति रेखा पल्ली एवं सुधीर कुमार जैन की पीठ को बताया, याचिकाकर्ता के वरिष्ठ अधिवक्ता किसी अन्य अदालत के समक्ष पेश हो रहे हैं। इस मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दिया जाए। इसी आधार पर पीठ ने सुनवाई 20 फरवरी के लिए स्थगित कर दी। 

इससे पहले एकल पीठ ने कहा था कि लोकपाल की कार्यवाही को चुनौती देने वाली शिबू सोरने की याचिका और शिकायत समय से पहले दाखिल की गई है। इस मामले में लोकपाल को देखना था कि इस मामले में आगे की कार्यवाही करने के लिए पर्याप्त सामग्री है या नहीं।
विज्ञापन


झारखंड की गोड्डा सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दूबे ने अगस्त, 2020 में शिबू सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि शिबू सोरेन और उनके परिवार ने सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर काफी संपत्ति अर्जित की है और वे पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें