झारखंड पुलिस ने गुरुवार को दुर्दांत नक्सली रमेश गंजू उर्फ आजाद को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह बीते तीन दशकों में हुई 30 पुलिसकर्मियों की हत्या में लिप्त रहा है।
उसे पुलिस व सीआरपीएफ ने साझा अभियान चलाकर दबोचा। रमेश गंजू पर बिहार व झारखंड में 45 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह बारुदी सुरंग बिछाने का मास्टर माइंड माना जाता है। झारखंड पुलिस के अनुसार गंजू पिछले 20-30 सालों में 30 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा है।