फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड सरकार का फैसला, इन इलाकों में 30 सितंबर तक जारी रहेंगे लॉकडाउन के प्रतिबंध

Fri, 28 Aug 2020 11:00 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच झारखंड सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार से लॉकडाउन से संबंधित पाबंदियों को 30 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में झारखण्ड सरकार द्वारा 30 सितंबर तक अनलॉक के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बात की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ट्वीट करके दी। 

विज्ञापन

 

सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, झारखण्ड सरकार द्वारा 30 सितंबर तक अनलॉक के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी लोगों से मेरी अपील है सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करें एवं मुंह पर मास्क का उपयोग अवश्य करें। आपस में दूरी बनाएं, मगर दिलों को जोड़े रखें।'
 


नई गाइडलाइन के मुताबिक, राज्य में कोई विशेष छूट नहीं दी गई है। मगर कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार ने सारी आर्थिक गतिविधियां को शुरू करने की अनुमति दे दी है। गाइडलाइन के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी आर्थिक गतिविधियां संचालित होगी। लेकिन कंटेनमेंट जोन के अंदर कुछ चीजों पर पहले की तरह पाबंदियां रहेंगी। बता दें कि सर्वाच्च न्यायालय के आदेश से जिन धर्मिक स्थलों में सीमित संख्या में दर्शन की छूट दी गई है, वह जारी रहेगी।

विज्ञापन


इन चीजों पर रहेगी रोक

  • सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद के आयोजनों पर रोक रहेगी
  • मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और धार्मिक जैसे बड़े कार्यक्रमों पर रोक रहेगी
  • मेला, जुलूस से संबंधित चीजें बंद रहेंगी
  • बसों का इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा 
  • धार्मिक स्थलों में आम श्रद्धालुओं के पूजा अर्चना पर रोक रहेगी
  • सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल, जिम, मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे
  • थियेटर, बार, असंबेंली हॉल और अन्य हॉल भी बंद रहेंगे

झारखंड में आज कोरोना के 1137 नए मामले, 11 की मौत
बता दें कि झारखंड में आज कोरोना संक्रमण के 1137 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 639 लोग आज ठीक भी हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 35,813 हो गई है। इनमें 24138 लोग ठीक हो चुके हैं और 389 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 11,286 है।  

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें