फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: लॉकडाउन में लालू के बेटे की आवभगत करने वाले होटल मालिक और प्रबंधक पर FIR

Fri, 28 Aug 2020 09:39 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

रांची में अपने होटल में तेज प्रताप यादव को रुकवाने वाले होटल के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज किया। रांची पुलिस ने बताया कि झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दिशानिर्देशों के अंतर्गत किसी भी होटल या धर्मशाला को खोलने पर प्रतिबंध है। लेकिन होटल मालिक ने इसका उल्लंघन करते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव को अपने यहां रुकने दिया। 

रांची के नगर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने बताया कि बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ बुधवार को कैपिटल रेजिडेन्सी होटल में ठहरे थे जिसकी शिकायत इलाके के क्षेत्राधिकारी ने पुलिस में की। इसके आधार पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की संगत धाराओं में होटल के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ आज प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


दरअसल तेज प्रताप अपने पिता से मिलने बुधवार रात्रि यहां सड़क मार्ग से पहुंचे थे। रात्रि में उन्होंने यहां मुख्य मार्ग स्थित कैपिटल रेजिडेन्सी होटल के कमरा संख्या 507 में आराम किया और बृहस्पतिवार को वह इसी होटल से अपने पिता से मिलने रिम्स गए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन में अभी राज्य में होटल, लॉज या धर्मशालाओं को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में तेज प्रताप को नियम के विरुद्ध होटल में ठहराने के मामले में यह प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लालू यादव के तलब करने पर बृहस्पतिवार को तेज प्रताप यहां उनसे मिले थे, यहां लालू ने बिहार चुनाव से पहले उन्हें संभलकर बयानबाजी करने की हिदायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें