अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने बताया कि महिला की पहचान अंजलि कमार के तौर पर की गई है। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। युवती की खून से सनी सलवार कमीज और वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
झारखंड के पलामू जिले में 20 वर्षीय एक युवती ने शादी से इनकार करने पर अपने पुरुष मित्र की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुरुष की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या की गई। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के पाटन पुलिस थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के नजदीक हुई।
विज्ञापन
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने बताया कि महिला की पहचान अंजलि कमार के तौर पर की गई है। उसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया। युवती की खून से सनी सलवार कमीज और वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि अंजलि का धरमेन उरांव (24) के साथ प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने विवाह करने से इनकार कर दिया। दावा किया गया कि अंजलि ने हत्या की साजिश रची और धरमेन को शनिवार को एक सुनसान स्थान पर बुलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बातचीत करते हुए कुछ वक्त बिताने के बाद धरमेन जमीन पर ही सो गया और इसके तुरंत बाद अंजलि ने नजदीक रखी कुल्हाड़ी से उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अंजलि ने हत्या के बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया और मौके से फरार हो गई।