फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanbad: खदान धंसने की घटना की जांच के लिए कमेटी गठित, तीन लोगों की गई थी जान

Sat, 10 Jun 2023 01:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बीसीसीएल से भी घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। अगर कंपनी के स्तर पर किसी लापरवाही का पता चला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
खदान धंसने से तीन की मौत। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के धनबाद में खदान धंसने की घटना की जांच एक प्रशासनिक कमेटी द्वारा की जाएगी। धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि दो सदस्यों वाली कमेटी खदान धंसने की घटना की जांच करेगी। बता दें कि शुक्रवार को भारत कुकिंग कोल लिमिटेड की भोवरा कुलेरी खदान उस वक्त धंस गई थी, जिसमें उसमें लोग अवैध रूप से कोयला निकाल रहे थे। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


दो सदस्यीय कमेटी करेगी घटना की जांच
डिप्टी कमिश्नर संदीप सिंह ने बताया कि सिंदरी के सब-डिविजनल पुलिस अफसर अभिषेक कुमार और झारिया के सर्किल ऑफिसर परमेश कुशवाहा  की सदस्यता वाली जांच कमेटी 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बीसीसीएल से भी घटना को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। अगर कंपनी के स्तर पर किसी लापरवाही का पता चला तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। शुक्रवार को भोवरा कुलेरी खदान के धंसने से मरने वालों की पहचान जितेंद्र (16 साल), सत्येंद्र (22 वर्ष) और मदन (25 वर्ष) के रूप में हुई है। 

प्रतिबंध के बावजूद किया जा रहा था अवैध खनन
भोवरा कुलेरी के एरिया जनरल मैनेजर एसएस दास ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद खदान में अवैध रूप से खनन किया जा रहा था। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं खदान से शव बरामद हो गए हैं और अब राहत और बचाव कार्य भी खत्म हो गया है। झारिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने बताया कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें