फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: देवघर में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, व्यापारी की सुरक्षा में थे तैनात, जांच जारी

Sun, 12 Feb 2023 01:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पुलिसवालों को निशाना बनाकर मारा गया या वे खुलेआम हो रही फायरिंग का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के देवघर में शनिवार रात बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया है कि यह दोनों ही पुलिसवाले एक व्यापारी की सुरक्षा में तैनात थे। जिले की पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच बिठा दी गई है।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र ने कहा कि यह घटना रांची से लगभग 250 किलोमीटर दूर देवघर शहर के श्यामगंज रोड पर बीती रात करीब 12.30 बजे हुई। यहां अज्ञात लोगों ने एक स्थानीय मछली व्यापारी के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि उक्त व्यापारी ने कुछ दिन पहले उस पर हुए एक अन्य हमले के बाद प्रशासन से सुरक्षा मांगी थी।

मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान साहेबगंज जिले के निवासी कांस्टेबल रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव के रूप में हुई है। दोनों पुलिसकर्मियों को व्यापारी की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की लेकिन मारे गए, जबकि मछली व्यापारी के घर में मौजूद तीन अन्य लोग इस घटना में घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें