फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का खूनी अंजाम: हंसी-ठिठोली करते-करते हो गई मोहब्बत, फिर घर वाले करने लगे ऐतराज; उस दिन आंगन में...

Sun, 17 Jul 2022 08:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक व युवती को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, इसलिए घरवालों को उनका आपस में बात करना अच्छा नहीं लगता था।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लोहरदगा के एक मोहल्ले में परवान चढ़ी मोहब्बत का अंजाम खूनी हुआ। यहां युवक को प्यार करना इतना भारी पड़ा कि उसे बांधकर लाठी-डंडों से पीटा गया। यहां तक कि लड़की ने भी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक युवक व युवती को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों अलग-अलग समुदाय से थे, इसलिए घरवालों को उनका आपस में बात करना अच्छा नहीं लगता था। खासकर लड़की के घर वालों को गैर समुदाय के लड़के से बात करना, मिलना-जुलना पसंद नहीं आ रहा था। इसको लेकर वे दोनों को अक्सर टोकते थे। 

लड़के को काम के सिलसिले में भेज दिया था बाहर 
प्रेम प्रसंग की भनक लड़के के घरवालों को भी लग गई थी। इसलिए उन्होंने लड़के को घर से बाहर काम के लिए भेज दिया था। हालांकि, घटना वाले दिन लड़का किसी काम से घर पहुंचा था। तभी लड़की के घरवालों ने उसे देख दिया। इसके बाद उसे पकड़कर अपने घर ले गए और आंगन में बांधकर लाठी-डंडों से उसे जमकर पीटा। लड़के को बचाने के लिए उसके भाई और भाभी गए तो युवती के परिजनों ने उन्हें भी पीट दिया।
विज्ञापन


लड़की ने कर दी बेवफाई 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के की जान बचाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद युवक के परिवार वालों ने 12 लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से पिटाई करने का मामला दर्ज कराया है। उधर, युवती की तरफ से भी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें