फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: 60 वर्षीय महिला को बहू ने उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से किया हमला 

Sun, 14 Nov 2021 08:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर

सार

पुलिस ने बताया कि हत्या धारदार हथियार से की गई थी। घटनास्थल से हथियार बरामद किया गया है, वहीं आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के जमशेदपुर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी सास की हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हत्या घरेलू विवाद के कारण की गई। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह हत्या शुक्रवार को पटमदा थाना क्षेत्र के सारी तोला मोहनपुर गांव में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, 35वर्षीय बहू जंगल से लकड़ियां बीन कर अपने घर पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात पर उसकी कहासुनी अपनी 60वर्षीय सास सावित्री सिंह से हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बहू आपे से बाहर हो गई और उसने धारदार हथियार से सास पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

थाना इंचार्ज मुकेश यादव ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था उसे भी बरामद कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें