फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Crime: बोकारो उपायुक्त के नाम से साइबर ठगी की कोशिश, फर्जी वाट्सएप नंबर से भेजे जा रहे भ्रामक संदेश

Fri, 05 Sep 2025 07:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/बोकारो

सार

Jharkhand Crime: जिला प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या बैंक से संबंधित डिटेल साझा न करें। साथ ही किसी भी परिस्थिति में आर्थिक लेन-देन न करें। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में साइबर ठग लगातार आम और खास लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला बोकारो जिले से सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने उपायुक्त अजय नाथ झा का प्रोफाइल फोटो लगाकर एक फर्जी वाट्सएप नंबर (+8562093158018) बनाया है। इस नंबर से न केवल आम नागरिकों, बल्कि अधिकारियों तक को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं। प्रशासन ने इसे गंभीर साइबर अपराध मानते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन

 
‘उपायुक्त बोकारो का फर्जी नंबर से कोई संबंध नहीं’
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस फर्जी नंबर का बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा से कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह नकली है और नागरिकों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने कहा कि इस नंबर से प्राप्त किसी भी संदेश या कॉल पर भरोसा न करें और न ही किसी तरह की जानकारी साझा करें।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, टेंपो और पिकअप की टक्कर, एक की मौत और सात घायल
विज्ञापन


सतर्कता बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या बैंक से संबंधित डिटेल साझा न करें। साथ ही किसी भी परिस्थिति में आर्थिक लेन-देन न करें। यदि किसी को इस नंबर से संदेश या कॉल प्राप्त हो तो तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी थाने या साइबर सेल में दर्ज कराएं।
 
पुलिस जांच में जुटी
प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर ठगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त कार्यालय से संपर्क केवल अधिकृत और आधिकारिक माध्यमों से ही करें। बोकारो उपायुक्त का आधिकारिक संपर्क नंबर 9470526005 है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहते हुए अफवाहों और भ्रामक संदेशों से बचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- Eid-ul-Miladunnabi: इस्लामिक झंडा उखाड़े जाने से मचा बवाल, गुस्साए लोगों ने विरोध में जाम की सड़क; यातायात ठप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें