फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: कोविशील्ड लेकर चलने लगा पांच साल से बिस्तर पर पड़ा रोगी, बीते 24 घंटे में आए 4753 नए केस

Thu, 13 Jan 2022 10:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अलबेला ने बताया कि 4 जनवरी को एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उनके घर जाकर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई। अगले दिन उनके परिजन यह देखकर हैरान रह गए कि उनके मृतप्राय: शरीर में हरकत होने लगी और उन्होंने बोलना भी शुरू कर दिया। मुंडा अपने परिवार में कमाने वाले अकेले हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्घटना के कारण पांच साल से बिस्तर पर पड़े 55 साल के व्यक्ति पर कोविशील्ड की खुराक ने चमत्कारिक असर किया। डॉक्टरों का कहना है कोरोनारोधी दवा की पहली खुराक लेने के बाद उसने बात करना और चलना-फिरना शुरू कर दिया। इसकी जांच के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय चिकित्सीय टीम बनाई है।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने बताया कि बोकारो जिले के पेटरवार ब्लॉक में उत्तासरा पंचायत इलाके के गांव सलगाडीह निवासी दुलारचंद मुंडा पांच साल पहले हुई दुर्घटना के बाद बिस्तर पर थे। रीढ़ में समस्या के कारण एक साल से वे उठे ही नहीं थे। वे न चल पा रहे थे, न ही बोल पा रहे थे। 

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. अलबेला ने बताया कि 4 जनवरी को एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उनके घर जाकर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई। अगले दिन उनके परिजन यह देखकर हैरान रह गए कि उनके मृतप्राय: शरीर में हरकत होने लगी और उन्होंने बोलना भी शुरू कर दिया। मुंडा अपने परिवार में कमाने वाले अकेले हैं।
विज्ञापन

झारखंड में 4753 नए मामले दर्ज
राज्य में गुरुवार को कोरोना के 4,753 नए मामले दर्ज किए गए। नए मामलों में 1280 पूर्वी सिंहभूम से, 1268 रांची से, 321 हजारीबाग से, 229 देवघर से और 191 बोकारो से सामने आए। बुलेटिन में कहा गया है कि पूर्वी सिंहभूम के तीन, रांची के दो और बोकारो, हजारीबाग और सरायकेला के एक-एक मरीज ने पिछले 24 घंटों में संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें