फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सांस लेने में तकलीफ के बाद CM सोरेन की मां अस्पताल में भर्ती; दुमका में ट्रक पलटने से दो की मौत

Sun, 08 Oct 2023 09:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य सुविधा के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया कि उनकी हालत अब स्थिर है और वह समस्याओं से तेजी से उबर रही हैं। हिल व्यू अस्पताल और नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. नितेश प्रिया ने बताया कि सीने में संक्रमण के कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।

विज्ञापन

Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
ट्रक पलटने से दो बच्चों की मौत
दुमका जिले में एक ट्रक के सड़क किनारे एक दुकान से टकराकर पलट जाने से सात वर्षीय दो बच्चों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विजय कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर में मसलिया में हुई, जब एस्बेस्टस से भरा ट्रक दुकान में घुस गया और पलट गया। उन्होंने बताया कि तीन बच्चे दुकान के पास खेल रहे थे। तीन बच्चों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में ट्रक चालक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें