घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के तुंबहका जंगल में दोपहर में हुई, जब बुधवार को इसी तरह के एक विस्फोट के बाद नक्सल विरोधी अभियान जारी था।
झारखंड के चाईबासा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया है। वे खतरे से बाहर हैं। झारखंड पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
घटना झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना टोंटो पुलिस थाना क्षेत्र के तुंबहका जंगल में दोपहर में हुई, जब बुधवार को इसी तरह के एक विस्फोट के बाद नक्सल विरोधी अभियान जारी था। बुधवार को हुए विस्फोट में सीआरपीएफ की कोबरा इकाई के छह कमांडो घायल हो गए थे।
उन्होंने बताया कि आज हुए धमाके बाद तीन घायल कमांडो को रांची के एक अस्पताल में ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि बड़ी संख्या में नक्सलियों के एकत्र होने की गोपनीय सूचना पर बुधवार को जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। माओवादियों ने एक आईईडी विस्फोट किया था, जिसमें छह कमांडो घायल हो गए थे।