सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड के जपला हैदरनगर मेन रोड पर देर रात हादसा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्त को जपला रेलवे स्टेशन से लेने जा रहा था, तभी कार पेड़ से टकरा गई और कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने मृतक की पहचान उंटारी रोड थाना क्षेत्र के नवगढ़ निवासी चंद्रशेखर मेहरा के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक चेंद्रशेखर बिहार के विक्रमगंज में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। रविवार की रात वे अपने दोस्त को लेने रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर के दोस्त सीआईएसएफ में नौकरी करते थे। बीती रात वे दिल्ली से वापस आ रहे थे। इसीलिए चंद्रशेखर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए थे।
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि रात में नींद की झपकी आने के कारण कार पेड़ से टकरा गई और हादसा हुआ।