फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: भाजपा ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार, दिलीप कुमार वर्मा को दिया टिकट

Fri, 29 Mar 2024 07:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
विज्ञापन
EVM - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भाजपा ने शुक्रवार को झारखंड के गांडेय विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए दिलीप कुमार वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने उपचुनाव के लिए दिलीप की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है। लोकसभा चुनाव के साथ 20 मई को ही उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


शाहदेव ने बताया कि दिलीप एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। फिलहाल पार्टी में सचिव के पद पर हैं। वह पहली बार चुनाव लड़ेंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हो गई थी, जो 14 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि झामुमो अपने गिरफ्तार नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उपचुनाव में उतार सकता है।

झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायक हैं। भाजपा के 26 और आजसू पार्टी के तीन विधायक हैं। इसके अलावा एनसीपी और सीपीआई (एमएल) के पास एक-एक, दो निर्दलीय और एक नामांकित विधायक हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में झामुमो के 29, कांग्रेस के 17 और राजद के एक विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें