फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड चुनाव: कांग्रेस-झामुमो-राजद के बीच गठबंधन पर लगी मुहर!

Thu, 07 Nov 2019 10:52 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
चुनाव कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के बीच गठबंधन पर मुहर लग गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार 8 नवंबर को होगी। चुनाव का एलान होते ही कांग्रेस और जेएमएम के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया था। कई दौर की बातचीत के बाद गुरुवार को इस पर मुहर भी लग गई। 
विज्ञापन


झारखंड में पांच चरणों में 20 दिसंबर तक वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने नक्सल समस्या के चलते पांच चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की थी। पहले चरण में छह जिलों की 13 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

झारखंड विधानसभा की 13 सीटों के लिए अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। इसके तहत नामांकन की अंतिम तिथि 13 नवंबर और अगले दिन पर्चों की जांच का काम होगा। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 नवंबर होगी। 
विज्ञापन


चतरा, गुमाला, लोहरदगा, लतहर, पलामू और गढ़वा जिलों की सीटे नक्सल प्रभावित हैं, इसलिए यहां सुरक्षा के विशेष इतंजाम किए गए हैं। इसलिए इन सभी 13 सीटों पर होने वाले मतदान का समय भी सुबह सात बजे से तीन बजे रखा गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें