फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: दुमका जिले में 39 स्कूली बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए, राज्य में 4753 नए मामले, आठ मरीजों की मौत

Fri, 14 Jan 2022 05:02 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, दुमका
विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते लोग। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,753 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं राज्य के दुमका जिले के सात स्कूलों में 39 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जामा प्रखंड के चार उच्च विद्यालयों के 34 बच्चे जहां इस बीमारी से पीड़ित पाए गए, वहीं जरमुंडी, दुमका और शिकारीपाड़ा प्रखंड के पांच अन्य बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
दुमका के सिविल सर्जन, बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि जामा प्रखंड के तीन शिक्षक भी कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले बच्चों की आयु छह से 18 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन


पीटीआई के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि झारखंड में गुरुवार को 4,753 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन की तुलना में 34 अधिक हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,91,526 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से आठ और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,184 हो गई है।

समय पर उठाए गए सरकार के कदमों के कारण तीसरी लहर से राज्य में अफरातफरी नहीं: हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोविड-19 प्रबंधन पर हुई बैठक में कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ बेहतर प्रबंधन के जरिए महामारी की पहली-दूसरी लहर को काफी हद तक काबू किया था और तीसरी लहर के लिए भी आवश्यक तैयारियां की है।

सोरेन ने कहा, ‘‘तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक और ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और सरकार के इन्हीं कदमों की वजह से तीसरी लहर में राज्य में अफरातफरी नहीं है।’’

सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ कोविड प्रबंधन पर मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक में सोरेन ने कहा कि जिस तरह से कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है, हमें बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। लोगों से टीका लगवाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोविड से निपटने के लिए टीका सबसे बड़ा हथियार है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल- कॉलेज, जिम, पार्क समेत वैसे सभी संस्थान और सार्वजनिक स्थल बंद कर दिए गए हैं, जहां से संक्रमण के फैलने का खतरा ज्यादा है। उन्होंने कहा, ‘‘पिछड़ापन और भौगोलिक क्षेत्र जटिल होने के कारण झारखंड में कोविड-19 टीकाकरण में थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन, बेहतर रणनीति बनाकर जांच में तेजी लाने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने का कार्य तेज गति से चल रहा है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें