फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 13 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जांच जारी

Wed, 13 Mar 2024 10:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा

सार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 13 साल की बच्ची के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां 13 साल की बच्ची के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना मंगलवार को मझगांव पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत एक गांव में घटना घटी, जब बच्ची नहाने जा रही थी। 
विज्ञापन


सुनसान जगह ले जाकर वारदात को दिया अंजाम-पुलिस
जगनाथपुर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी राकेश नंदन मिंज ने कहा कि घर वापस लौटते समय, गांव के रहने वाले पांच लोगों ने उसे सुनसान जगह ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह घटना तब सामने आई जब शाम को काम से घर लौटे माता-पिता को बच्ची ने आप बीती सुनाई। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला
बुधवार को मझगांव पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई, एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें