पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के एक करीबी के दौरे की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को आयकर विभाग की एक टीम ने हजारीबाग जिले के भंडारा पार्क में एक होटल में छापेमारी की।
विज्ञापन
हालाँकि, वह व्यक्ति आईटी टीम के आने से कुछ घंटे पहले होटल से निकल गया था। अधिकारियों ने कहा कि एक अन्य मामले के सिलसिले में हजारीबाग में मौजूद आईटी टीम को कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय से सूचना मिली कि पार्थ चटर्जी का करीबी धन को ठिकाने लगाने के लिए भंडारा पार्क आया हुआ है।
इसके बाद आईटी की टीम ने ईडी द्वार बताई जगह पर छापेमारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने कहा कि आयकर इकाई के कर्मियों ने भंडारा पार्क के सभी प्रवेश द्वारों को सील कर दिया। इसमें एक मल्टीप्लेक्स, एक होटल और एक मैरिज हॉल शामिल है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति होटल में मौजूद था उसको चटर्जी का करीबी माना जाता है। वहीं पार्थ चटर्जी को ईडी ने स्कूल नौकरी घोटाले में कोलकाता से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
नाम न छापने की शर्त पर आयकर विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को होटल में करीब आठ घंटे तक छापेमारी की, लेकिन उस व्यक्ति का पता लगाने में असफल रहे, जो कथित तौर पर कुछ घंटे पहले पार्क से निकला था। अधिकारियों ने कहा कि टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ की गई होटल के कर्मचारियों ने कहा कि वह एक सरकारी वाहन में कोलकाता से आया था, और उसके साथ एक बड़ा बैग था। आगे की जांच जारी है।