फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख आगबबूला हुआ पति, प्रेमी का सिर धड़ से कर दिया अलग

Sun, 15 Jan 2023 09:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

विश्वनाथ सुंडी को अपनी पत्नी के सेगैसई गांव के एक युवक श्यामलाल हेम्ब्रम से अवैध संबंध होने का शक था। शुक्रवार की रात उसका शक सही साबित हुआ जब उसने अपनी पत्नी को हेम्ब्रम के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लोंजो गांव निवासी विश्वनाथ सुंडी ने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लेने पर उसके प्रेमी का कुल्हाड़ी से सिर काट डाला। सुंडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने बताया कि वह पत्नी को बार-बार समझाता था लेकिन नहीं मानती थी। फिर वह एक दिन दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया था।

विज्ञापन


पति का शक सही निकला
विश्वनाथ सुंडी को अपनी पत्नी के सेगैसई गांव के एक युवक श्यामलाल हेम्ब्रम से अवैध संबंध होने का शक था। शुक्रवार की रात उसका शक सही साबित हुआ जब उसने अपनी पत्नी को हेम्ब्रम के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। हेम्ब्रम सुंडी की पत्नी से मिलने लोंजो आया था।

पहले पत्नी को पीटा फिर उसके प्रेमी के सिर को कुल्हाड़ी से काटा
उन दोनों को एक साथ देखकर क्रोधित होकर विश्वनाथ सुंडी ने अपनी पत्नी के प्रेमी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह हेम्ब्रम को घसीटता हुआ ले गया और उसे उसके घर के पास एक पेड़ से बांध दिया। सुंडी ने अपनी पत्नी के प्रेमी को बांधने के बाद कुल्हाड़ी उठाई और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। श्यामलाल हेम्ब्रम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सोनुवा थाना प्रभारी सोहन लाल अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शनिवार की सुबह लोंजो गांव पहुंचे और विश्वनाथ सुंडी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने श्यामलाल का शव और सिर काटने में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें