फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगल का फायदा उठा नक्सली हुए फरार

Fri, 13 Jan 2023 03:20 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची।

सार

पुलिस अधीक्षक (रांची ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा कि नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। उन्होंने कहा कि इलाके से एक राइफल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के पांच सदस्यों के बुडमू थाना क्षेत्र के एक जंगल में होने की गुप्त सूचना के आधार पर दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद जल्द ही नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस अधीक्षक (रांची ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा कि हालांकि, नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए। उन्होंने कहा कि इलाके से एक राइफल और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। आलम ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें