फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हेमंत सोरेन ने कहा- नौ लाख से अधिक किसान ‘पीएम किसान योजना’ से नहीं जुड़े

Wed, 22 Jul 2020 07:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची में कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना से राज्य के नौ लाख से अधिक किसान अभी तक नहीं जोड़े गए हैं, इसलिए इन सभी किसानों को इस योजना से तत्काल जोड़े जाने की आवश्यकता है जिससे इसका वह लाभ उठा सकें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य में धान उत्पादन एवं बाजार सुलभता हेतु सहायता नामक नई योजना के प्रस्ताव की समीक्षा के दौरान मंगलवार को यह बात कही।

सोरेन ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री किसान योजना पोर्टल में 23 लाख किसान जुड़े हैं। नौ लाख किसानों का आवेदन लंबित है। अगर ये किसान भी जुड़े हो जाते हैं तो राज्य के 32 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें