फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में मॉब लिंचिंग: पलामू में प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा, 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 24 Dec 2021 09:27 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड विधानसभा से मॉब लिंचिंग पर शिकंजा कसने के लिए 'भीड़ हिंसा एवं मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक' पास हुआ है, लेकिन अगले ही दिन पलामू के इस वीडियो के सामने आने के बाद भीड़तंत्र की हैवानियत साफ झलक रही है। 
विज्ञापन
झारखंड पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले के नीलाम्बर-पिताम्बरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव में एक प्रेमी युवक को पेड़ में उल्टा बांधकर बेदम पिटाई करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 14 दिसंबर की है। 13 दिसंबर को खुस्तर अंसारी नाम का युवक यहां गांव की लड़की से मिलने आया था। लड़के के साथ युवक को देखकर लोग आक्रोशित हो गए और उसको पैर बांधकर एक पेड़ से उल्टा लटका दिया और उसकी पिटाई तबतक होती रही जबतक कि वह बेहोश नहीं हो गया। किसी ने इस घटना का पूरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद मामले में पांच नामजद समेत 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन


युवक की पिटाई का वीडियो वायरल
 11 सेकेंड के इस वीडियो में लड़का एक पेड़ से उल्टा लटका दिख रहा है। जिसके पास लोगों की भीड़ खड़ी हैं। युवक मौजूदा भीड़ से नहीं मारने की गुहार लगा रहा है, लेकिन उसकी बातों को अनसुना कर उसकी पिटाई की जा रही है

मॉब लिंचिंग के खिलाफ विधेयक पास
झारखंड विधानसभा से मॉब लिंचिंग पर शिकंजा कसने के लिए 'भीड़ हिंसा एवं मॉब लिंचिंग निवारण विधेयक' पास हुआ है, लेकिन अगले ही दिन पलामू के इस वीडियो के सामने आने के बाद भीड़तंत्र की हैवानियत साफ झलक रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें