फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: विजयदशमी मेले से लौट रही आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2024 08:25 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस ने बताया कि शनिवार को पीड़िता अपनी दोस्त के साथ लालमटिया में दुर्गा पूजा मेले से अपने घर लौट रही थी। तभी बदमाशों ने उसे रोक लिया और जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में आदिवासी किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गोड्डा जिले में विजयदशमी के दिन मेले से लौट रही किशोरी से तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को पीड़िता अपनी दोस्त के साथ लालमटिया में दुर्गा पूजा मेले से अपने घर लौट रही थी। तभी बदमाशों ने उसे रोक लिया और सागवान भिठा जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। देर रात जब किशोरी अपने घर लौटी तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश टुडू (25), उमेश टुडू (26) और जोहन बेसरा (26) को उनके गांव के बाहरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी  यहां मोबाइल फोन में क्रिकेट मैच देखने में व्यस्त थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें