महिला गुरुवार की शाम अपने प्रेमी के संग दोपहिया वाहन पर ऑफिस से निकली थी, तभी यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, सामूहिका दुष्कर्म से पहले लोगों के एक समूह ने दोनों को रोका और फिर उनकी पिटाई की।
पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक छब्बीस वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो नाबालिगों समेत सात को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, चाईबासा में पुराने हवाई के पास एकांत स्थान पर यह घटना हुई थी, वहां के कुछ स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद इन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
सुनसान जगह पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
महिला गुरुवार की शाम अपने प्रेमी के संग दोपहिया वाहन पर ऑफिस से निकली थी, तभी यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, लोगों के एक समूह ने दोनों को रोका और फिर उनकी पिटाई की। महिला को पास की एक सुनसान जगह पर ले जाकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता का बटुआ और मोबाइल फोन बरामद किया : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने यह गिरफ्तारियां की हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों के पास से महिला का बटुआ और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
दुष्कर्म के बाद पीड़िता को छोड़ फरार हुए थे आरोपी
दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को उसी स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि उसी समय एक पुलिस वैन जा रही थी, जिसे महिला ने देखा और फिर उन्हें पूरी घटना बताई। उन्होंने बताया कि वे उसे अस्पताल ले गए और जांच शुरू की। कोरोना महामारी के बाद से महिला घर से ही काम (वर्क फ्रॉम होम) कर रही हैं।