फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: गिरिडीह में जेसीबी की टक्कर से गिरी फैक्टरी की दीवार, तीन की मौत, रामगढ़ में हुए सड़क हादसे में 8 घायल

Mon, 14 Mar 2022 09:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

प्रदेश के गिरिडीह में एक फैक्टरी की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, रामगढ़ में एक सड़क हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गिरिडीह में सोमवार को एक जेसीबी की टक्कर की वजह से एक निर्माणाधीन फैक्टरी की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने की वजह से एक महिला मजदूर समेत तीन लोगों की मौत होने की खबर है। एक अन्य महिला मजदूर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसे धनबाद रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मुफ्फसिल इलाके में दोपहर करीब 3.30 बजे हुए इस हादसे में दो राजमिस्त्रियों की जान भी गई है। मृतकों की पहचान अबांटांड निवासी नजरुल, श्रीरामपुर निवासी शाहबुद्दीन और गंगापुर निवासी बबिता कुमारी के रूप में हुई है। बबिता की उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान शीला देवी के रूप में हुई है।

आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों के परिजन 50-50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। कंपनी के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की जा रही है। हालात देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


रामगढ़ में बस से टकराया कंटेनर वाहन, कई घायल
दूसरी ओर, सोमवार की सुबह राज्य के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चुटूपाली घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब चार बजे बिहार के सिवान से रांची जा रही एक बस को एक कंटेनर वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ को गंभीर चोट आई हैं।

घायल हुए यात्रियों को रांची के रिम्स अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद लगभग एक घंटे तक इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बाधित रही। जानकारी के अनुसार कंटेनर वाहन की गति बहुत तेज थी और वह गलत दिशा से भी आ रहा था। हादसे के बाद कंटेनर चालक और खलासी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें