फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक फ्रेंड की खुली पोल तो कर ली आत्महत्या

Sat, 14 Dec 2013 04:34 PM IST
अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट ‘फेसबुक’ कभी पुराने दोस्तों को मिला देता है, तो कभी सात समंदर पार परिणय सूत्र का तार जोड़ देता है। इस बार फेसबुक के नशे ने एक जीवन की डोर को ही तोड़ दिया।
विज्ञापन


फेसबुक पर खुद को लड़की बता कर दूसरे लड़कों के साथ चैटिंग करनेवाला 17 साल के प्रवीण रूंडा ने भेद खुलने पर परेशान होकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। वह नामकुम थाना क्षेत्र के बरगांवा का था।

बताया जाता है कि प्रवीण ने लड़की बन कर फेसबुक पर एक फर्जी एकाउंट बनाया था व लड़कों से चैटिंग करता था। उसने मोबाइल पर भी लड़कों से लड़की की आवाज में चैटिंग की थी।
विज्ञापन


एकाउंट में दिए गए पते की तलाश करते हुए कुछ युवक शुक्रवार को प्रवीण के घर आ धमके, जिसके बाद उसकी पोल खुल गई। इससे वह काफी घबराया हुआ था। इसी बीच प्रवीण ने अपनी बहन रजनी को फोन कर बताया कि उसने लड़की बनकर बहुत लोगों को धोखा दिया और अब अपनी जान देने जा रहा है।

इतना कह कर प्रवीण ने फोन रख दिया और घर में ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। इधर, अपने भाई की बात सुन पास ही रहने वाली रजनी आनन-फानन में अपने भाई के यहां पहुंची, तो उसे मृत पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें