फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: डीजेएन ज्वेलर्स की 11 संपत्तियों का ईडी ने लिया कब्जा, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में कार्रवाई

Thu, 23 Sep 2021 08:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

झारखंड में चिटफंड स्कीम के जरिए निवेशकों से पैसा ऐंठने वाली इस कंपनी की जब्त संपत्तियों का मूल्य एक करोड़ रुपये बताया गया है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बताया कि उसने झारखंड की डीजेएन ज्वेलर्स की 11 संपत्तियों को 2019 में जब्त किया था। अब इनका कब्जा भी ले लिया है। इन 11 संपत्तियों का मूल्य 1.01 करोड़ रुपये बताया गया है। चिटफंड स्कीम के जरिए निवेशकों से धन ऐंठकर इन संपत्तियों को खरीदा गया था। इसलिए मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


2019 के ईडी के अस्थाई जब्ती आदेश को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक सक्षम प्राधिकारी ने हाल ही में मंजूरी दी है। ये संपत्तियां डीजेएन ज्वेलर्स व उसके सीएमडी जीतेंद्र मोहन सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा, राम किशन ठाकुर, विशाल कुमार सिन्हा व अन्य के नाम थीं। इन्हें चिटफंड घोटाले से संबंधित केस के चलते जब्त कर कब्जे में लिया गया है।

जब्त संपत्तियों में फ्लैट, दुकानें, भूखंड शामिल हैं। ये राजधानी रांची के अलावा लातेहर व गढ़वा जिलों में हैं। डीजेएन कमोडिटीज एमसीएक्स मुंबई में पंजीकृत थी। इसका मालिक विशाल कुमार सिन्हा है। उसने अन्य आरोपियों व निदेशकों के साथ मिलकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की। डीजेएन कमोडिटीज के नाम से ऑफलाइन ट्रेडिंग के लिए सॉफ्टवेयर बना लिया। ईडी का आरोप है कि कंपनी ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों से ऑफलाइन पैसा जमा करती थी। उन्हें हर माह मोटा ब्याज देने का लालच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी का कहना है कि आरोपियों ने निर्दोष निवेशकों व जमाकर्ताओं को ज्वेलरी दुकान पर आवर्ति जमा योजना का झांसा दिया और उनकी लाखों की गाढ़ी कमाई ऐंठ ली।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें