सीबीआई की जांच पर निराशा व्यक्त करते हुए, उच्च न्यायालय ने कहा कि एजेंसी आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप को साबित करने में विफल रही है और जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने नहीं आया।
धनबाद न्यायाधीश की मौत के मामले की जांच कर रही सीबीआई को झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। सीबीआई की ओर से पेश गई चार्जशीट पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये चार्जशीट है या उपन्यास। कोर्ट ने कहा कि एजेंसी आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप को साबित करने में पूरी तरह विफल रही। झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को धनबाद के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद की कथित हत्या की जांच को लेकर सीबीआई पर फटकार लगाते हुए कहा कि इसे पढ़ने से ऐसा लग रहा है जैसे उपन्यास पढ़ा जा रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई की जांच पर निराशा जताते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि एजेंसी आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप साबित करने में असफल रही और जांच के दौरान कोई नया तथ्य सामने नहीं पेश कर पाई। हाईकोर्ट ने कहा कि जांच निर्णायक नहीं है।